{"_id":"6a56576cb654079b86034797","slug":"video-floodwater-on-the-main-road-leading-to-the-fields-is-causing-problems-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बन रहा परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी बन रहा परेशानी का कारण
गजरौला। खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल स्तर 35 सेमी कम हो जाने पर भी बाढ़ के पानी से निजात नहीं मिल रही है।
चार दिन पूर्व बीते शुक्रवार को गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ जाने के कारण गेज 200.05 मीटर दर्ज किया गया था। जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी ओसीता जगदेवपुर के खेतों की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर भर गया था। चार दिन बाद मंगलवार को तिगरी में जल स्तर 199.70 मीटर दर्ज किया गया, जोे बीते 24 घंटे में 20 सेमी कम हो गया है, जबकि बिजनौर बैराज से गंगा में 52706 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जल स्तर कम होने के बाद भी खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में भरे बाढ़ के पानी से ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके ट्रैक्टर, बुग्गी आदि ले जाने में तीन फीट पानी परेशानी का सबब बन रहा है। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।