{"_id":"6b057bb9c22010704a03f7b4","slug":"video-devotees-faced-difficulties-due-to-the-arbitrary-behavior-of-petrol-pump-staff-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्राेल पंप कर्मियों की मनमानी के चलते श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्राेल पंप कर्मियों की मनमानी के चलते श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी
Vimal Sharma
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:27 PM IST
Link Copied
तिगरी गंगा मेले के दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों की मनमानी श्रद्धालुओं पर भारी रही। एक या दो नोेजिल बंद रखने के कारण बाइकों में तेेल डलवाने के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पिछले करीब दस दिन से श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली मेले को दौैड़ रहे थे। गंगा मेले जाने वाले श्रद्धालु तिगरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर ही तेल डलवाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जान बूझ कर कुछ नोजिल बंद रखीं। जिससे तेल लेने वालों की भीड़ लग जाए और कर्मचारियों को तेल डालने में घटतौली करने का मौका मिल जाए। सोमवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए 50 से अधिक बाइक सवार इंतजार में खड़े रहे। भारी भीड़ उमड़ने के बाद भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दो नोजिल बंद रखीं। बाइक सवारों को तेल डलवाने के लिए आधे-आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एक बार हंगामे की नौबत भी आ गई।.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।