{"_id":"696254e936b9a942bc029fc4","slug":"video-demand-raised-to-include-a-front-official-in-the-inquiry-committee-bku-samyukta-morcha-holds-protest-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांच कमेटी में मोर्चे का पदाधिकारी शामिल किए जाने की उठाई मांग, भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कमेटी में मोर्चे का पदाधिकारी शामिल किए जाने की उठाई मांग, भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना
भाकियू संयुक्त मोर्चा के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने के 19 वें दिन महिलाएं भी शामिल रहीं। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषित पानी की रिपोर्ट आ चुकी है। उस पर पर्दा डालने के लिए कमेटी का गठन किया है। मांग उठाई कि कमेटी में माेर्चे का पदाधिकरी शामिल किया जाए।
शहवाजपुर डोर में प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर प्रदूषण के खिलाफ आई जांच पवर पर्दा डालने का आरोप लगाया। कहा कि पीला पानी उगल रहे सबमर्सिबल का पानी दूर से दिखाई दे जाता है। उसे देखकर ही कोई भी कह सकता है कि यह खराब है। अलग अलग विभागों ने उसके सेंपल लिए। जिनकी जांच में खुलासा हो गया, लेकिन जिला प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है। उन्होंने किसानों को जांच रिपोर्ट पर विश्वास तब होगा, जब उस कमेटी में कोई पदाधिकारी शामिल किया जाए। राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, गिरेंद्र सिंह, रामकृष्ण चौहान, चरण सिंह, नूर अहमद, मुमताज अहमद, विकास सिंह, कौशल शर्मा, अहसान अली, दानिश, तालिब चौधरी, आसिफ चौधरी, शाने आलम, रघुवीर सिंह, होमपाल सिंह, मलखान सिंह, गीता, सोनी, बवीता सैनी, उर्मिला, रानी, सरिता कुमारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।