Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
An expenditure of ₹1.10 crore; let alone receiving water, even the construction of the overhead tank remains incomplete
{"_id":"6a36a8e6d1d28964510c7d8b","slug":"video-an-expenditure-of-rs110-crore-let-alone-receiving-water-even-the-construction-of-the-overhead-tank-remains-incomplete-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ दस लाख खर्च, पानी मिलना दूर ओवरहेड टैंक निर्माण भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ दस लाख खर्च, पानी मिलना दूर ओवरहेड टैंक निर्माण भी अधूरा
Vimal Sharma
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:21 PM IST
Link Copied
जल जीवन मिशन के तहत 109.68 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी धनौरी माफी व बल्दाना असगर अली के लोगों को पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। गांव की सड़कों को तोड़कर ग्रामीणों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है।
धनौरी माफी ग्राम पंचायत मेंं बल्दाना असगर अली मजरा भी लगता है। दोनों गांवाें की आबादी करीब पांच हजार है। जिसको शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन ने सितंबर-23 में ओवरहेड टैंक बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी हुआ, जबकि दोनों गांवों के प्रत्येक गली की पक्की सड़क को तोड़कर पाइप लाइन बिछा दी गई। जिस पर मिशन ने 109.68 लाख रुपये खर्च कर दिए। मगर हैरत की बात यह है कि इसके बाद भी दोनों
गांवों के लोगों को उससे पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक निर्माण का काम जो एक साल से बंद पड़ा है, उसे पूरा नहीं किया। टूटी सड़कों की भी सुध नहीं ली। लोग सबमर्सिबल चलाकर या हैंडपंप से पानी भरकर अपनी प्यास
बुझा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।