{"_id":"6af7722e4fe8cf5c450a4eb4","slug":"satisfaction-expressed-over-the-merger-of-the-tigri-and-garh-fairs-gratitude-extended-to-the-mla-and-the-cm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-177726-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी-गढ़ मेला एक होने पर जताई खुशी, विधायक-सीएम का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी-गढ़ मेला एक होने पर जताई खुशी, विधायक-सीएम का आभार
विज्ञापन
हसनपुर। ग्राम भदौरा में शुक्रवार को राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा के आवास पर हुई। इसमें तिगरी मेले को गढ़ मेले से जोड़ने के लिए पैंटून पुल का काम शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा का आभार जताया गया।
कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने विधायक और मुख्यमंत्री से पुल निर्माण की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और रात में प्रकाश के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रांत गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, राष्ट्र सेवी संगठन के रूपचंद चौहान, खिलेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, अशोक शर्मा, सुखदेव शर्मा और सरस्वती शिशु मंदिर चीनी मिल कालाखेड़ा के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद