{"_id":"6a565765022941f38501ae6d","slug":"video-aashhaugdhha-amavasaya-para-sharathathhalo-na-gaga-ma-lgaii-aasatha-ka-dabka-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
गजरौला। श्रद्धालुओं ने आषाढ़ अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। गंगा घाट जयकारों से गूंज उठे।
तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक आज मंगलवार को आषाढ़ माह की अमावस्या है। प्राचीन मान्यता है कि अमावस्या पर स्नान करने से पितृ तृप्त होते हैं। घर में सुख समृद्धि आती है। इस कारण दूर दराज के श्रद्धालुओं ने तड़के 4 बजे से ही पतित पावनी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। ब्रजघाट में दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद के श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया, जबकि तिगरी में अमरोहा, संभल, कैलसा, जाेया के श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठे। स्नान के बाद गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। तड़के 4 बजे शुरू हुआ दोनों स्थानों पर स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।