{"_id":"6aa30d567e2359185c01b6ca","slug":"the-lekhpal-lodged-an-fir-against-the-je-and-the-contractor-jpnagar-news-c-15-mbd1008-989953-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लेखपाल ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ लिखाई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लेखपाल ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ लिखाई प्राथमिकी
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी में निर्माणाधीन पानी की टंकी के गड्ढे में डूबकर तीन वर्षीय मोहम्मद अजान की मौत के मामले में लेखपाल ने जल निगम के अवर अभियंता संजीव कुमार और ठेकेदार राजेश पटेल के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्रीय लेखपाल स्वाति शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को दिए पत्र में बताया कि टंकी निर्माण के लिए चारों तरफ गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढों की घेराबंदी नहीं की गई, जिससे उनमें बारिश का पानी भर गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नसरत के तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद अजान की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
लेखपाल ने हादसे के लिए जेई और ठेकेदार की लापरवाही व उपेक्षापूर्ण कार्य को जिम्मेदार बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद