{"_id":"6aa30dc887c8c2f4900f02c7","slug":"irregularities-found-in-four-schools-explanations-sought-from-headmasters-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172715-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसए ने बृहस्पतिवार को जोया विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। मिड-डे-मील के मीनू, बच्चों के शैक्षिक स्तर, साफ-सफाई, शौचालय, डस्टबिन, मल्टी हैंडवाश और रंगाई-पुताई में खामियां मिलीं। प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राथमिक विद्यालय मैहम्मदी की मढ़ैया में मीनू के अनुसार रोटी नहीं दी गई थी। प्राथमिक विद्यालय पपसरा में बच्चों का शैक्षिक स्तर, खासकर गणित में, अति न्यून मिला। रसोइयों की उपस्थिति अलग पंजिका में दर्ज थी।
बीएसए डाॅ़ मोनिका ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पपसरा में गंदे डस्टबिन-शौचालय, खराब मल्टी हैंडवाश और रंगाई-पुताई का अभाव मिला। प्राथमिक विद्यालय अहरौला तेजवन में रंगाई-पुताई, टीएलएम, साफ-सफाई और डस्टबिन की व्यवस्था नहीं थी। यहां भी बच्चों का शैक्षिक स्तर अति न्यून पाया गया। संवाद