{"_id":"6aafbdefee53c2899d0ea954","slug":"video-video-jana-aaragaya-mal-ma-maraja-ka-haii-jaca-gabhara-rafara-30-parathamaka-savasathaya-kathara-para-lga-mal-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन आरोग्य मेले में मरीजों की हुई जांच, गंभीर रेफर, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन आरोग्य मेले में मरीजों की हुई जांच, गंभीर रेफर, 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मेला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। मेले में वायरल, बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, पेटदर्द और कमजोरी की शिकायत की। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
जामों के नंदमहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 11 बजे डॉ. गौरव सिंह और डॉ. विकास मोहन गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रहे थे। नंद महर निवासी राम लली ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से जुकाम, बुखार खांसी व चक्कर आने की समस्या है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसी गांव की सरिता ने बताया कि उन्हें 15 दिनों से जुकाम, बुखार, खांसी व सिरदर्द की समस्या है।
घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा दी है। नदियावां निवासी अनीता देवी ने बताया कि गैस की समस्या के कारण खाने-पीने का मन नहीं करता, पेट भरा-भरा रहता है। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला।
चिकित्सक ने दवा दी और सावधानी बरतने की सलाह दी। अशोक कुमार ने बताया कि सर्दी, जुकाम और वायरल की समस्या है। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी। मेले में फार्मासिस्ट शिवपाल, सीएचओ निशा, आदित्य व बृजभूषण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।