{"_id":"6a917292b098a07cd70e49db","slug":"video-video-amatha-ma-sathagathha-halta-ma-fatha-sa-ltaka-mal-jaenaema-chhatara-mata-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली जीएनएम छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली जीएनएम छात्रा, मौत
रक्षाबंधन के दिन मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर निवासी दीप्ति का शव शुक्रवार को कॉलेज के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
कॉलेज प्रबंधन को कमरे में छात्रा के फंदे से लटके होने की जानकारी हुई तो मुंशीगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे में मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल किया गया है। छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और छात्रा के संपर्क में रहे लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कमरे में मिले सामान और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।