फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Practitioners were apprised of the importance of self-restraint and service.

Amethi News: साधकों को बताया संयम व सेवा का महत्व

Tue, 01 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Practitioners were apprised of the importance of self-restraint and service.
अमेठी गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय गायत्री महापुरुश्चरण साधना के 33वें दिन सोमवार को प्रात:कालीन पूजन के दौरान परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने साधकों को संयम, स्वाध्याय, साधना और सेवा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आत्मबोध और तत्वबोध की साधना के साथ इन चारों को दैनिक जीवन में अपनाने से व्यक्ति के व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंद्रिय, समय, अर्थ और विचार का संयम आध्यात्मिक और भौतिक उन्नति के लिए जरूरी है। इंद्रिय संयम के अभाव में व्यक्ति की ऊर्जा अनावश्यक कार्यों में खर्च होती है। समय का संयम न होने से दिनचर्या प्रभावित होती है, वहीं अर्थ के असंयम से जीवन भोग-विलास की ओर बढ़ता है। विचारों में संयम न होने से चिंता और तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्व-अनुशासन और नियमित साधना से गायत्री उपासना में एकाग्रता आती है। इससे सेवा-आराधना के लिए भी मजबूत आधार तैयार होता है। सेवा की भावना व्यक्ति के आत्मकल्याण के साथ समाज हित में योगदान का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कुमार बरनवाल, शारदा प्रसाद शुक्ला, रामतीरथ तिवारी, अभिनव प्रताप सिंह, रमाकांत मिश्रा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, कुसुम शर्मा, शीला जायसवाल, सरिता सिंह, राणा प्रताप सिंह, शंकर लाल और रामबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed