{"_id":"6a95da1f7888a5dd48031674","slug":"traders-upset-over-dumping-of-garbage-in-ramlila-maidan-amethi-news-c-96-1-ame1002-174633-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रामलीला मैदान में कूड़ा डालने से व्यापारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रामलीला मैदान में कूड़ा डालने से व्यापारी खफा
Tue, 01 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान में नगर पंचायत की ओर से कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी और व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मैदान से कूड़ा डंपिंग यार्ड हटाने और कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की।
व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि दो साल से मैदान में कूड़ा डाला जा रहा है। इससे गंदगी के साथ दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। रामलीला मैदान सार्वजनिक संपत्ति है, इसलिए इसे कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैदान के आसपास शिव प्रताप इंटर कॉलेज और जीजीआईसी समेत कई विद्यालय हैं, जहां रोजाना हजारों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। कूड़े के ढेर से उन्हें परेशानी हो रही है।
जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विहिप के जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि, राजू अग्रहरि, विकास प्रधान, पवन आदि मौजूद रहे।