फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thyroid testing stalled for 15 days; patients distressed.

Amethi News: 15 दिन से थायराइड जांच ठप, मरीज परेशान

Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing stalled for 15 days; patients distressed.
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में करीब 15 दिन से थायराइड की जांच बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना 50 से अधिक मरीज जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी अस्पताल में थायराइड की जांच नहीं हो सकी। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी पैथोलॉजी केंद्रों का रुख करना पड़ा, जहां उन्हें जांच के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन


अमेठी निवासी सीताराम ने बताया कि डॉक्टर ने थायराइड की जांच लिखी थी। वह जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां कर्मचारियों ने जांच बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें निजी लैब में जांच करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में जांच हो जाती तो अतिरिक्त खर्च से बच जाते।
विज्ञापन


प्रभावती ने बताया कि वह सुबह अस्पताल पहुंचकर जांच के लिए लाइन में लगी थीं। काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि थायराइड की जांच नहीं होगी। इसके बाद उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग थायराइड जांच के लिए पहुंचते हैं। जांच बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि थायराइड जांच के लिए जरूरी इंडेंट खत्म हो गया है। किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किट उपलब्ध कराकर जिला अस्पताल में जांच सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed