फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees paid obeisance at major Shaktipeeths.

Amethi News: श्रद्धालुओं ने प्रमुख शक्तिपीठों में टेका माथा

Tue, 01 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees paid obeisance at major Shaktipeeths.
 संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में सुबह से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर में लगे मेले में पूजन सामग्री, प्रसाद, फल, खिलौने और खानपान की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। अमेठी के देवीपाटन मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन




मां कालिकन धाम में उमड़ी भीड़
संग्रामपुर। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया और सोमवार के संयोग पर आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां कालिका के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर नारियल, चुनरी और टिकरी का प्रसाद चढ़ाया। धाम परिसर में लगे मेले में पूजन सामग्री, प्रसाद, खिलौने और प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी होती रही। मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मां भगवती के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अहोरवा भवानी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
सिंहपुर। आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर चुनरी, नारियल, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed