फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nandini won the essay competition, while Ankita triumphed in the Rangoli contest.

Amethi News: निबंध में नंदिनी, रंगोली में अंकिता ने मारी बाजी

Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nandini won the essay competition, while Ankita triumphed in the Rangoli contest.
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सरमें में सोमवार को मिशन प्रबोधन के तहत रंगोली और निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के साथ विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


निबंध लेखन में नंदिनी ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, श्रद्धा द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की ओर से विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी के लिए समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करने, पाठ्यक्रम समय से पूरा करने और विषयवार दोहराव करने पर जोर दिया गया। कठिन विषयों को लेकर शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य निशांत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित पढ़ाई करते हुए परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed