{"_id":"6a9a8baa68c939a60809e1de","slug":"video-video-amatha-ma-farara-shatara-thaga-para-palsa-ka-shakaja-ghara-para-casapa-ka-natasa-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में फरार शातिर ठग पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में फरार शातिर ठग पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा की नोटिस
जायस थाना क्षेत्र के पूरे उदवत गुजरन, मजरे सराय महेशा निवासी मो. मोसिम धोखाधड़ी समेत कई मामलों में फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को जायस पुलिस ने उसके घर, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 82 की नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही गांव में लाउडहेलर से मुनादी कराकर आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा है कि सरेंडर नहीं करने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। न्यायालय रायबरेली से नोटिस मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा की गई।
थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मोसिम के खिलाफ जायस थाने में मारपीट, धमकी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।