{"_id":"6aec703608b079497d005430","slug":"video-amatha-matata-oura-kagaja-sa-thapaka-bnakara-bcaca-na-thakhaii-hanara-ka-camaka-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: मिट्टी और कागज से दीपक बनाकर बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: मिट्टी और कागज से दीपक बनाकर बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक
अमेठी सिटी: दिवाली पर घरों को रोशन करने वाले दीपक जब बच्चों के हाथों से आकार लेने लगे तो उनकी खुशी देखते ही बनी। गौरीगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय पचेहरी में बृहस्पतिवार को लर्निंग बाय डूइंग के तहत आयोजित गतिविधि में बच्चों ने मिट्टी और कागज से आकर्षक दीपक तैयार किए। इस दौरान उन्होंने अपनी रचनात्मकता के साथ हुनर का भी प्रदर्शन किया।
गतिविधि में शिक्षिकाओं ने बच्चों को मिट्टी से दीपक बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्हें बताया गया कि मिट्टी को उचित आकार देकर दीपक तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही दीपक जलाने के महत्व और दिवाली पर मिट्टी के दीयों के इस्तेमाल की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों को मिट्टी से तैयार बर्तनों की उपयोगिता और उनके फायदों से भी परिचित कराया गया। शिक्षिकाओं ने बताया कि मिट्टी के उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ हमारी पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा हैं। इनके इस्तेमाल से स्थानीय कुम्हारों और हस्तकला को भी प्रोत्साहन मिलता है।
इसके बाद कागज से शिल्पकला के जरिए बच्चों ने अलग-अलग डिजाइन के दीपक बनाए। इनका इस्तेमाल घरों और कार्यालयों में सजावट के लिए किया जा सकता है। गतिविधि में दीपिका, सालिया, किरन, सुमन, अंशिका, पारुल, सायबा, गौसिया, ओमिना, सकीना, सुब्रा, सूफिया और निदा परवीन ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
शिक्षिका नसरीन सिद्दीकी, विभा कनौजिया, कल्पना जायसवाल और सविता शुक्ला ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चे किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल भी सीखते हैं। इससे उनमें रचनात्मक सोच और स्वयं कुछ नया बनाने का आत्मविश्वास विकसित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।