{"_id":"6a590b063e27b1505003c198","slug":"video-amatha-jayaghashha-ka-bca-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-rathayatara-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: जयघोष के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: जयघोष के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
Link Copied
शहर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया और भगवान के रथ की रस्सी खींचने के लिए उत्साह दिखाया।
रथयात्रा का शुभारंभ देवीपाटन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा देवीपाटन मंदिर से सगरा तिराहा, गांधी चौक, हनुमानगढ़ी, अंबेडकर तिराहा, रामलीला मैदान, ककवा रोड होते हुए रायपुर फुलवारी पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल पेय वितरित किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सोनू अग्रहरि, विजय अग्रहरि, मोनू कसौधन, रामजी, विजय सोनी, मंजू कसौधन, सीता बरनवाल, अंशिका सोनी, राधा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।