फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Spectators moved by the reunion of Bharat and Rama

Amethi News: भरत मिलाप देख दर्शक भावुक

Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Spectators moved by the reunion of Bharat and Rama
फुरसतगंज कस्बे के पीढ़ी मोड़ स्थित रामलीला मैदान में लगे मेले में खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद
फुरसतगंज। कस्बे के पीढ़ी मोड़ स्थित रामलीला मैदान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय मेले में बुधवार को भरत मिलाप का मंचन हुआ। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे भगवान राम के अपने भाई भरत से गले मिलने का दृश्य देख श्रद्धालु भावुक हो उठे। जैसे ही दोनों भाइयों का मिलन हुआ, मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने पुष्पवर्षा की। मेला समिति के पदाधिकारियों ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी।
विज्ञापन


मेले के तीसरे दिन सुबह से ही ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूले, मिक्की माउस और मिनी ट्रेन का आनंद लिया। बड़ा झूला आकर्षण का केंद्र रहा। खानपान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की अच्छी भागीदारी रही।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान मेला कमेटी की ओर से लोगों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मेला कमेटी के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed