{"_id":"696f8050d4a0d14922059508","slug":"video-video-bcaca-ma-sakhana-ka-kashhamata-vakasata-karana-ka-le-akhabra-va-katab-ka-ora-ltana-haga-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए अखबारों व किताबों की ओर लौटना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए अखबारों व किताबों की ओर लौटना होगा
आज के समय में मोबाइल फोन्स और कंप्यूटर हमारे जीवन के अहम हिस्सा बन चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इससे दिनभर चिपके रहते हैं। दुकान पर पेमेंट करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, हमारे दिन का एक लंबा समय मोबाइल फोन्स के साथ बीतता है। इस छोटे से उपकरण पर हमारी निर्भरता बीते कुछ वर्षों में काफी बढ़ गई है। डिजिटल युग में सतही जानकारी हर जगह उपलब्ध है। इससे गहराई से पढ़ने की आदत बच्चों में कम होती जा रही है। ऐसे में सरकार पढ़ने-लिखने के प्रति प्रोत्साहित कर रही है।
शासन के निर्देश पर अब विद्यालयों के प्रार्थना सभागार में छात्रों को अखबार पढ़ाया जाएगा। इससे अखबारों में प्रकाशित कहानी व सामाजिक मुद्दों से बच्चों की समझ बढ़ेगी। विद्यालयों में अखबार की अनिवार्यता का से जहां छात्रों में पढ़ने की आदत आएगी, वहीं नए शब्दों का भी ज्ञान अखबार से मिलेगा।
जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक संगठनों बताया कि बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए अखबारों व किताबों की ओर लौटना होगा। ये बातें कटरिया याकूबपुर अकबरपुर स्थित राजकीय पुस्तकालय परिसर में स्कूलों में अखबार अनिवार्य किए जाने को लेकर आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।