{"_id":"6ac8e5b70f410caaa50c6077","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-kasharama-ka-paranaravanae-thavasa-para-sharathathhajal-sabha-aayajata-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जलालपुर तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक सिंह ने कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का काम किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई में प्रासंगिक हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुंदरी गौतम, मनीराम मौर्य, बाल गोविंद, आलोक कुमार, रोशन लाल, अंकित कुमार, मोहम्मद साबिर, प्रभाकर कुमार, चंद्रभान, रामरतन, रामसुधार, भोलानाथ, अजय कुमार निषाद, जयमगन यादव, अर्जुन प्रसाद और डॉ. नर्सिंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।