{"_id":"6a88609ec9d1f8148e0bf5ae","slug":"video-video-abdakaranagara-ka-itharavata-hatayakada-ma-chhaha-thana-btha-bha-naha-mal-kaii-safalta-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर के इंद्रावती हत्याकांड में छह दिन बाद भी नहीं मिली कोई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर के इंद्रावती हत्याकांड में छह दिन बाद भी नहीं मिली कोई सफलता
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में 91 वर्षीय इंद्रावती देवी की हत्या और लूट की वारदात को छह दिन बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुराने हत्या और लूट के मामलों में शामिल अपराधियों से पूछताछ के साथ गांव और आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में निगरानी भी की जा रही है। इसके बावजूद अब तक पुलिस को ऐसा ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे हत्यारों तक सीधे पहुंचा जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले और बाद में गांव में कौन-कौन लोग सक्रिय थे और बाहर से किसी संदिग्ध व्यक्ति की सक्रियता तो नहीं थी।
घर में अकेली थीं इंद्रावती
रूढ़ा धमरूआ निवासी इंद्रावती देवी पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित अपने पैतृक घर में अकेली रह रही थीं। 15 अगस्त की शाम उनके बेटे आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा उनसे मिलने गांव आए थे। इसके बाद वह वापस चले गए। अगले दिन 16 अगस्त को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर इंद्रावती की तबीयत खराब होने और मौत की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर इंद्रावती का शव मिला। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई थी, लेकिन उनके शरीर से जेवर गायब मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। इसके बाद हत्या और लूट प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।