{"_id":"6ae22fa6ff4207a8fe02ee12","slug":"police-have-intensified-the-investigation-into-a-dispute-over-ten-biswas-of-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168063-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दस बिस्वा जमीन के विवाद में पुलिस ने तेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दस बिस्वा जमीन के विवाद में पुलिस ने तेज की जांच
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक रामअचल राजभर के बेटे संजय राजभर के खिलाफ मारपीट, चोरी और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू की है।
अकबरपुर के बरवा नासिरपुर निवासी लालचंद के मुताबिक, पराग डेयरी के सामने भारत गैस एजेंसी के पास उनकी 10 बिस्वा जमीन है, जिसे उनके पिता ने बैनामा कराया था। आरोप है कि जून में संजय राजभर ने जमीन पर जबरन कब्जा कर धान की फसल लगा दी। लालचंद ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की थी।
लालचंद के अनुसार, 27 अक्तूबर को लेखपाल चंदन कुंवर बसखारी मार्ग स्थित उनकी दुकान सूर्यांश ट्रेडर्स पर जांच करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर संजय अपने कई साथियों के साथ चार पहिया वाहन से दुकान पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए लालचंद घर के अंदर भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान संजय ने उनके हाथ से जमीन के दस्तावेज छीन लिए, जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी की चाबी लेकर चला गया।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने देर रात संजय राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मंत्री के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
चर्चा है कि घटना के बाद लालचंद भयभीत थे और तहरीर देने को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि पहले भी उनके साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी थीं। इसके बाद भाजपा के एक मंत्री ने अपने करीबी पदाधिकारी को लालचंद के साथ वाहन से कोतवाली भेजा। आरोप है कि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।