{"_id":"687117b69a4f80fb170af979","slug":"video-bma-bma-bhal-ka-jayakara-sa-gaja-shavalya-mathara-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अंबेडकरनगर में श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शिव भक्त बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों की ओर निकल पड़े। मंदिर परिसर घंटियों, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से गूंजता रहा।
अकबरपुर के शिव बाबा धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। पूरे दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती और भक्ति संगीत का दौर चलता रहा। महिलाओं और युवाओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शिव तांडव स्रोत और ओम नमः शिवाय का जाप कर भगवान शिव को प्रसन्न किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।