फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Economic empowerment among women has increased alongside digital connectivity

Ambedkar Nagar News: महिलाओं में डिजिटल जुड़ाव के साथ आर्थिक मजबूती भी बढ़ी

Tue, 08 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Economic empowerment among women has increased alongside digital connectivity
डीएम ईशा प्रिया। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले की महिलाओं की जिंदगी में बीते कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं पढ़ाई के साथ अब तेजी से डिजिटल दुनिया से भी जुड़ रही हैं। इसका असर उनके आर्थिक सशक्तीकरण में भी दिखाई दे रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 (2023-24) के आंकड़े इसकी तस्वीर साफ करते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019-21 की तुलना में 10 या इससे अधिक वर्ष की स्कूली शिक्षा पाने वाली महिलाओं का अनुपात 53 से बढ़कर 57 फीसदी हो गया है। वहीं इंटरनेट के इस्तेमाल में सबसे बड़ा बदलाव आया है। इंटरनेट इस्तेमाल कर चुकी महिलाओं का अनुपात 27.7 फीसदी से बढ़कर 73.5 फीसदी पहुंच गया। यानी इसमें 45.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

महिलाओं के आर्थिक रूप से सक्षम होने की तस्वीर भी बेहतर हुई है। अपने इस्तेमाल के लिए बैंक या बचत खाता रखने वाली महिलाओं का अनुपात 81 फीसदी से बढ़कर 91.6 फीसदी हो गया है। यानी अब जिले में करीब हर 10 में से नौ महिलाएं ऐसा बैंक या बचत खाता रखती हैं, जिसका इस्तेमाल वे खुद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी बढ़ा
महिलाओं के अपने इस्तेमाल के लिए मोबाइल फोन रखने के अनुपात में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019-21 में यह आंकड़ा 47.7 फीसदी था, जो 2023-24 में बढ़कर 61.2 फीसदी हो गया। इसमें 13.5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है। मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच से महिलाएं घर बैठे सूचनाओं, ऑनलाइन सेवाओं और बैंकिंग जैसी सुविधाओं से जुड़ रही हैं।
-------------------



संकेतक एनएफएचएस-6 (2023-24) एनएफएचएस-5 (2019-21) बदलाव
10 या अधिक वर्ष की स्कूली शिक्षा वाली महिलाएं 57.0% 53.0% +4.0 प्रतिशत

कभी इंटरनेट इस्तेमाल कर चुकी महिलाएं 73.5% 27.7% +45.8 प्रतिशत

अपने इस्तेमाल का बैंक/बचत खाता रखने वाली महिलाएं 91.6% 81.0% +10.6 प्रतिशत
अपने इस्तेमाल का मोबाइल फोन रखने वाली महिलाएं 61.2% 47.7% +13.5 प्रतिशत

डिजिटल प्लेटफार्म महिलाओं को दे रहा सीखने का अवसर
डिजिटल प्लेटफार्म महिलाओं के लिए सीखने और आगे बढ़ने का नया माध्यम बन रहे हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच से महिलाएं घर बैठे शिक्षा, रोजगार और जरूरी जानकारियों से जुड़ रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता की राह भी आसान हो रही है।
- मोनिका श्रीवास्तव, गृहणी

शिक्षा से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक कर रही है। पढ़ी-लिखी महिलाएं अब परिवार के फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों से भी जुड़ रही हैं।

- सरिता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अकबरपुर

वर्जन

महिलाओं की शिक्षा, डिजिटल पहुंच और आर्थिक भागीदारी में हो रहा सुधार जिले के लिए सकारात्मक संकेत है। इंटरनेट और बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव बढ़ने से महिलाओं के लिए सीखने, जानकारी हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर बढ़े हैं। प्रशासन का प्रयास है कि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से और मजबूत बन सकें।

- ईशा प्रिया, जिलाधिकारी

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

डीएम ईशा प्रिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed