{"_id":"6a8d3bbc2166aafd3403d377","slug":"video-abdakaranagara-ma-sakal-bsa-oura-taralra-ka-aamana-samana-bhaugdhata-cara-bcaca-mamal-ghayal-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, चार बच्चे मामूली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, चार बच्चे मामूली घायल
अंबेडकरनगर में मालीपुर थाना क्षेत्र में अकबरपुर-मालीपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जलालपुर स्थित रेडिएंट एकेडमी की स्कूल बस और 22 चक्का ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार चार बच्चों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार 22 चक्का ट्रेलर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा से करीब 800 बोरी चीनी लेकर चंदौली स्थित दीपक ट्रेडर्स के लिए जा रहा था। इसी दौरान अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर ट्रेलर की स्कूल बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। ट्रेलर में लदी चीनी को दूसरे वाहन में लोड कराया गया, जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाकर मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूल बस सीएनजी से संचालित थी। गनीमत रही कि टक्कर बस में लगे सीएनजी सिलेंडर के हिस्से में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बावजूद पटरियों पर झाड़ियां होने और मार्ग पर अंधे मोड़ के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे की झाड़ियों को हटाने और अंधे मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।