फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No trace of the married woman who drowned in the Sarayu

Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबी विवाहिता का नहीं मिला सुराग

Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
No trace of the married woman who drowned in the Sarayu
जया (नदी में लापता विवाहिता)
आलापुर। आलापुर के चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में डूबी नवविवाहिता जया पांडेय (19) का शनिवार को चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार बेटी की तलाश में नदी किनारे डेरा डाले है। आर्थिक तंगी के कारण स्टीमर से खोजबीन का खर्च जुटाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को किसी तरह इंतजाम होने पर स्टीमर पूरे दिन चलाया गया। घटनास्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर कम्हरिया घाट तक तलाश की गई, मगर जया नहीं मिली। जया 26 अगस्त को अपनी छोटी बहन शुभी पांडेय (15) के साथ रामनगर दवा लेने गई थी। चहोड़ा घाट पर सरयू नदी के पास दोनों फोटो खींच रही थीं। इसी दौरान जया का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। शुभी ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसका हाथ छूट गया। जया को बचाने के प्रयास में शुभी खुद भी दलदल में फंस गई थी, हालांकि उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

27 अगस्त को एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम ने भी घंटों सघन अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम अयोध्या लौट गई। शुक्रवार को स्टीमर के जरिये नदी के बड़े हिस्से में खोज अभियान चला, लेकिन जया का कोई सुराग नहीं लगा।सीओ आलापुर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि राजेसुल्तानपुर और आलापुर के गोताखोर तलाश कर रहे हैं, एसडीआरएफ टीम सफलता न मिलने पर वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed