फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two die after being electrocuted

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से दो की मौत

Sat, 29 Aug 2026 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Two die after being electrocuted
दिनेश चंद्र (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन का दिन जिले के दो परिवारों के लिए दर्दनाक बन गया। जलालपुर और राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों परिवारों में त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

जलालपुर के कटका के अहिरौली गोविंद साहब निवासी दिनेश चंद्र शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर में लगे टिनशेड की पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिनेश की मौत के बाद पत्नी आरती मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी दो बेटियां आयुषी (10) और अन्वी (6) पिता की अचानक मौत से सदमे में हैं। पर्व के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें रेखा और संजू बदहवास थीं। उन्हें क्या पता था कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के बजाय उनकी अर्थी देखनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के भभौरा गांव में शुक्रवार सुबह फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से सावित्री देवी (48) की मौत हो गई। पति रामकुमार के अनुसार सावित्री सुबह करीब नौ बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। कमरे में रखे फर्राटा पंखा को जैसे ही उन्होंने छुआ वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें पंखे से अलग किया और देवरिया बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सावित्री के तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। शव देर रात घर पहुंचने के बाद शनिवार को चांडीपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
सद्दरपुर। अकबरपुर क्षेत्र में सुल्तानपुर मार्ग पर कसेरुआ लंगड़पुरा के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार लक्षिराम की मौत हो गई। रसूलपुर उसरी निवासी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक उनके चाचा लक्षिराम शुक्रवार सुबह साइकिल से अकबरपुर से कसेरुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लंगड़पुरा के पास सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लक्षिराम की तीन बेटियां हैं। रीमा और दीनू का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी सालिनी बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। बड़े भाई जगराम की कई साल पहले और दूसरे भाई राधेश्याम की इसी वर्ष मई में मौत हो चुकी थी। (संवाद)

दिनेश चंद्र (फाइल फोटो)

दिनेश चंद्र (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed