फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In an exciting match, Eklavya Stadium became the hockey champion

Ambedkar Nagar News: रोमांचक मुकाबले में एकलव्य स्टेडियम बना हॉकी चैंपियन

Sat, 29 Aug 2026 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
In an exciting match, Eklavya Stadium became the hockey champion
राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम व अति​थिगण। स्रोत खेल विभाग
अंबेडकरनगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को खेल निदेशालय, की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नॉकआउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

स्टेडियम के अलावा आरकेएन पब्लिक स्कूल हाशिमगढ़, प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गदायां, ताइक्वांडो एसोसिएशन हॉकी टीम अंबेडकरनगर, न्यू एरा पब्लिक स्कूल पटेलनगर, रजत पब्लिक स्कूल अकबरपुर व विशेश्वर नाथ इंटर कॉलेज अकबरपुर की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम और विशेश्वर नाथ इंटर कॉलेज अकबरपुर के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-4 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बेहतर संचालन में जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन, क्रिकेट प्रशिक्षक मृत्युंजय सिंह, हॉकी प्रशिक्षक अदनान अहमद, कुश्ती प्रशिक्षक अभिषेक उपाध्याय, जूडो प्रशिक्षक अमित चौरसिया, बैडमिंटन प्रशिक्षक अमित तिवारी, अजय श्रीवास्तव व तैराकी के जीवनरक्षक वीरेंद्र निषाद का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस की ओर से निकाली गई साइकिल यात्रा
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को अंबेडकरनगर पुलिस ने एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर पटेल तिराहा तक गई। यात्रा में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों को खेल, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प
विद्युतनगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनटीपीसी टांडा में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। (संवाद)
विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
अंबेडकरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पहितीपुर (खजूरडीह) में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कबड्डी समेत विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. जय चंद ने की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (संवाद)

खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर किया सम्मानित
अंबेडकरनगर। देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय, कटेहरी में ‘खेल और खिलाड़ी’ विषय पर गोष्ठी व खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. राणा रणधीर सिंह ने की। जिला ओलंपिक व हॉकी संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)

राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम व अतिथिगण। स्रोत खेल विभाग

राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम व अतिथिगण। स्रोत खेल विभाग

राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम व अतिथिगण। स्रोत खेल विभाग

राजकीय एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम व अतिथिगण। स्रोत खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed