{"_id":"6aa6a84b30c4bf8a160f7cb5","slug":"video-abdakaranagara-ma-30-ghata-ka-safara-kara-jallpara-pahaca-ganaepata-bpapa-kal-haga-sathapana-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 30 घंटे का सफर कर जलालपुर पहुंचे गणपति बप्पा, कल होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 30 घंटे का सफर कर जलालपुर पहुंचे गणपति बप्पा, कल होगी स्थापना
अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी को लेकर नगर में उत्साह चरम पर है। दस दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को नगर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मोहल्ले में आयोजक आनंद मिश्र और सुनीता मिश्रा की ओर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
खास बात यह है कि गणेश प्रतिमा महाराष्ट्र के मुंबई से करीब 30 घंटे का सफर तय कर जलालपुर पहुंची है। प्रतिमा को लाते समय आयोजकों ने उसकी सुरक्षा और देखरेख का विशेष ध्यान रखा। प्रतिमा स्थापना के बाद 10 दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में छाछू मोहल्ले में पहली बार स्थानीय निवासियों की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया है।
आयोजक आनंद मिश्र ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि व बुद्धि के दाता हैं। गणेश चतुर्थी आस्था, भक्ति और एकता का पर्व है। मुंबई से गणेश प्रतिमा लाना उनकी परंपरा का हिस्सा है और हर वर्ष इसे पूरी श्रद्धा व सावधानी के साथ जलालपुर लाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।