{"_id":"6aa65656816fc6cafb01c807","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-saraya-ka-jalsatara-ghata-kata-rasata-sa-aavagamana-ka-majabra-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सरयू का जलस्तर घटा, कटे रास्तों से आवागमन की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सरयू का जलस्तर घटा, कटे रास्तों से आवागमन की मजबूरी
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर रविवार को धीरे-धीरे कम हुआ, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मुश्किलें अभी बरकरार हैं। रविवार सुबह 10 बजे सरयू का जलस्तर 92.620 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 92.730 मीटर है। इस तरह नदी खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर कम होने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं बाढ़ के पानी से कटे संपर्क मार्गों के कारण आवागमन की समस्या बनी हुई है।
अब्बूपुर, कैथी माझा,कोयलावर और बरई जाने वाले कई मार्ग बाढ़ के पानी से कट गए हैं। रास्तों पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को इसी पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। किसानों के सामने खेतों तक पहुंचने की समस्या भी बनी हुई है। जरूरी काम से गांव से बाहर जाने और वापस लौटने में भी ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण रामकरन और नागेंद्र सिंह ने बताया कि संपर्क मार्ग कट जाने से खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। पशुओं के लिए चारा और खेती से जुड़े काम के लिए भी पानी से होकर जाना पड़ रहा है। कैथी माझा और सल्लाहपुर के लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटे और बह गए रास्तों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करवाया जाएगा। जहां मार्ग बाढ़ के पानी से कट गए हैं या बह गए हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में जल्द राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।