Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Shyam Parivar Loharu organizes first blood donation camp in Bhiwani; 65 units of blood collected.
{"_id":"6aa65713d93be5b2490854bb","slug":"video-shyam-parivar-loharu-organizes-first-blood-donation-camp-in-bhiwani-65-units-of-blood-collected-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में श्याम परिवार लोहारू ने लगाया पहला रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में श्याम परिवार लोहारू ने लगाया पहला रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त एकत्रित
श्याम परिवार लोहारू के तत्वावधान में रविवार को विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहला रक्तदान शिविर एवं आंखों का निः शुल्क जांच शिविर लगा। शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान आंखों की जांच भी की गई तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। आंखों की जांच के लिए बालाजी आंखों का अस्पताल लोहारू के चिकित्सक डॉ. अभिषेक सैनी एवं उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं रक्त संग्रहण का कार्य जिला रेडक्रॉस सोसाइटी भिवानी की टीम द्वारा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।