{"_id":"6aa7f164c695552d4104de5c","slug":"video-abdakaranagara-janaganaena-ma-obsa-kalma-na-hana-para-kagarasaya-na-kaya-paratharashana-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: जनगणना में ओबीसी कॉलम न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: जनगणना में ओबीसी कॉलम न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर: कांग्रेस ने जनगणना-2027 में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम न होने पर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ओबीसी जनगणना कराने का वादा किया गया था,लेकिन 14 अगस्त 2026 की जनगणना अधिसूचना में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं जोड़ा गया है। जनगणना में पहले से सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने के बजाय जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन-इंडेड व्यवस्था अपनाई गई है।
इससे जातियों के आंकड़े बिखर सकते हैं और पिछड़े व अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक आबादी का सही आकलन प्रभावित हो सकता है। ओबीसी की सही संख्या सामने आने से उनकी शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के आकलन में मदद मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने बिहार और तेलंगाना में अपनाए गए जनगणना मॉडल का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से ओबीसी वर्ग की गणना को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से कराने की मांग की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, जिला सचिव अंकुर चौधरी, प्रियांशु वर्मा, प्रमोद पटेल, शुभम वर्मा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।