{"_id":"6aa79a29132315659c0fb47b","slug":"video-ayathhaya-ka-saecasa-tarana-ma-vayaral-bkhara-ka-maraja-ka-bugdhha-bhaugdha-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के सीएचसी तारुन में वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के सीएचसी तारुन में वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी भीड़
अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी में इन दिनों प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण के साथ सांप और बिच्छू के काटने के मामले भी बढ़े हैं।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों में बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, खांसी और जुकाम के लक्षण मिल रहे हैं। कई मरीजों में मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं, हालांकि जांच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
उन्होंने बताया कि सीएचसी में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और सीबीसी समेत आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध है। एक्सरे की सुविधा भी है। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी दवा की कमी होने पर तत्काल मांग भेजकर उसकी व्यवस्था की जाती है। बारिश के मौसम में सांप और बिच्छू के काटने के मरीज भी सीएचसी पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।