Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Prayagraj News
›
A tumor containing 400 hair clusters... a new lease on life after a nine-hour surgery; the operation was performed by Dr. Prakash Khetan.
{"_id":"6b00269a79117114550d15bf","slug":"video-a-tumor-containing-400-hair-clusters-a-new-lease-on-life-after-a-nine-hour-surgery-the-operation-was-performed-by-dr-prakash-khetan-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्यूमर में 400 बालों के गुच्छे...नौ घंटे सर्जरी के बाद मिला नया जीवन, डॉ. प्रकाश खेतान ने किया आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूमर में 400 बालों के गुच्छे...नौ घंटे सर्जरी के बाद मिला नया जीवन, डॉ. प्रकाश खेतान ने किया आपरेशन
शहर के एक निजी अस्पताल में 15 वर्षीय किशोरी की रीढ़ की हड्डी में मौजूद 33 मिलीमीटर के विशालकाय ट्यूमर की जटिल सर्जरी हुई है। जटिलता ये थी कि ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर में 400 बालों के गुच्छे मिले। जांच के दौरान सिर्फ ट्यूमर की ही पहचान हुई थी। ऑपरेशन करते समय ट्यूमर के भीतर बालों के गुच्छे मिले तो डॉक्टरों के सामने नई चुनौती पेश हुई। अनुमानित चार घंटे की सर्जरी में नौ घंटे लगे।
ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. प्रकाश खेतान ने इस सर्जरी को लिम्का बुक व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भेजने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सृष्टि को पिछले दो साल से कमर में दर्द की शिकायत थी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य दर्द समझकर मालिश और सिकाई कराई। एक्सरे में भी कोई असामान्यता नहीं दिखी। धीरे-धीरे उसे लंबे समय तक बैठने में परेशानी होने लगी। इसके बाद दोनों हाथों में झुनझुनी, रात में बार-बार नींद टूटने और स्कूल जाने में कठिनाई जैसी समस्याएं शुरू हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।