Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father, devastated by the Hrassment of his daughter, dies by suicide; body found hanging from a jamun tree.

प्रयागराज : बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म से आहत पिता ने की खुदकुशी, जामुन के पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 29 Nov 2026 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

बेटी के साथ हुई गंभीर घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता मानसिक रूप से परेशान थे। रविवार को उनका शव घर के पास मिला। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Father, devastated by the Hrassment of his daughter, dies by suicide; body found hanging from a jamun tree.
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से आहत पिता की मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर के दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

फाफामऊ क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची अपनी बुआ के घर नवाबगंज थाना क्षेत्र गई थी। वहां वह बकरी चराते हुए श्रृंगारधाम स्थित निषादराज किले के पास पहुंच गई। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपनी बुआ के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को हुई तो वे रविवार को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद उसके 35 वर्षीय पिता जसवंत सरोज की मौत हो गई। उनका शव घर के दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही जसवंत मानसिक रूप से परेशान थे। जसवंत के तीन बेटे और एक बेटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed