Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Young man took his own life after shooting young woman Arun last rites performed in the presence of police
{"_id":"6ac7a6b24a472d950d077c2b","slug":"video-young-man-took-his-own-life-after-shooting-young-woman-arun-last-rites-performed-in-the-presence-of-police-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवती को गोली मारकर युवक ने दी थी जान, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अरुण का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवती को गोली मारकर युवक ने दी थी जान, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अरुण का अंतिम संस्कार
आगरा के रोहता की सफायर कॉलोनी में बुधवार को बीएससी छात्रा को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले टोलकर्मी अरुण सिनवार का बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे श्मशान घाट में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अरुण को उसके दो वर्षीय पुत्र तरुण और भाई हरिओम ने मुखाग्नि दी। बुधवार दोपहर रोहता स्थित सफायर कॉलोनी में अरुण सिंह सिनवार ने बीएससी छात्रा को गोली मार दी थी। गोली छात्रा की गर्दन में लगी थी। गंभीर हालत में उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया,जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। घटना के बाद अरुण ने कुछ दूरी पर जाकर खुद को भी गोली मार ली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा और अरुण के बीच संबंधों समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अरुण का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।