{"_id":"6b01ca96b2bee137d80126e0","slug":"video-x-ray-machine-out-of-order-at-sn-medical-college-patients-returning-without-getting-tests-done-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एक्सरे मशीन ठप, जांच बिना लौट रहे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एक्सरे मशीन ठप, जांच बिना लौट रहे रोगी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी एक्सरे मशीन बिजली की तकनीकी खामी के कारण काम नहीं कर रही है। इससे मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। तमाम मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। इससे इलाज में परेशानी हो रही है। ओपीडी में ऐसे भी मरीज रहे, जिन्होंने निजी सेंटर में एक्सरे कराना पड़ा। एसएन की ओपीडी में रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें ओपीडी में ही एक्सरे सेंटर बना है। यहां पर हड्डी रोग और मेडिसिन विभाग से रोजाना 250 से अधिक मरीज एक्सरे कराने के लिए आते हैं। मशीन दो-तीन दिन से कार्य नहीं कर रही है। इस कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को मशीन खराब बताते हुए तारीख दी जा रही है। कई मरीज ऐसे भी थे, जो दूरदराज से आए, वह निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए गए। दूरदराज से आने वालों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।