{"_id":"6aafc42582107c0c10038e84","slug":"video-woman-dies-after-being-hit-by-bike-villagers-protest-with-body-outside-police-station-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, थाने के सामने शव को रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, थाने के सामने शव को रखकर किया प्रदर्शन
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव बैनई-खांडा मार्ग के किनारे बकरियां चरा रही गांव ठेकरी की महिला को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी युवती भी गिरकर चोटिल हो गई। जिसे महिलाओं ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि बाइक लेकर चालक भाग निकला। बाइक चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज नहीं करने और युवती को छोड़ दिए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर बाइक चालक से साठ-गांठ कर लेने का आरोप लगाने लगे। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान एसपी एत्मादपुर देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी बाइक सवार को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने से हटे तथा शव को गांव ले गए। गांव ठेकरी निवासी नगीना (30) पत्नी नईम शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे खांडा वाले रजवाह की पटरी पर अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चरा रही थीं। तभी एक मोटरसाइकिल (बुलेट) सवार ने नगीना को चपेट में ले लिया। बाइक नगीना के पेट के ऊपर से निकल गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाइक की टक्कर से गिरी नगीना के पेट पर बाइक सवार ने जानबूझ कर बाइक चढ़ाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।