{"_id":"6aca7603b9c4135adf061c2e","slug":"video-two-young-men-killed-on-the-spot-as-pickup-vehicle-rams-into-bike-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में अगरपुर तिराहे के समीप बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक उस्मानपुर से पशुओं का चारा लोड कराकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मैक्स चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुरा गोवर्धन निवासी राहुल (20) और यतेंद्र (22) बृहस्पतिवार देर शाम पशुओं का चारा लोड कराने के लिए उस्मानपुर गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों चारा लोड कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अगरपुर तिराहे के समीप पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी है। सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि एत्मादपुर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल मैक्स गाड़ी और उसके फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।