{"_id":"6ac258831d44380db3031728","slug":"video-traffic-arrangements-changed-for-ram-barat-and-janakpuri-events-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम बरात और जनकपुरी के लिए बदली यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम बरात और जनकपुरी के लिए बदली यातायात व्यवस्था
ऐतिहासिक श्रीराम बरात शोभायात्रा और जनकपुरी आयोजन के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। राम बरात के लिए डायवर्जन 6 अक्तूबर दोपहर दो बजे से 7 अक्तूबर तक और जनकपुरी के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। शोभायात्रा मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात सहायता के लिए हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है। भावना एस्टेट में आयोजित महोत्सव की वजह से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राम बरात के लिए मंगलवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सामान्य यातायात रहेगा लेकिन भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ग्वालियर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर निकलेंगे। इसके बाद 7 अक्तूबर को राम बरात के स्वरूप मनकामेश्वर मंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना होंगे। भावना एस्टेट चौराहे से जनकपुरी महल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 6 अक्तूबर रात 11 बजे से जनकपुरी मार्ग पर प्रवेश निषेध भी जारी रहेगा। इस अवधि के सभी प्रवेश निषेध पास निरस्त रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।