फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer semi-naked body found in field in Agra

खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश: फसल की रखवाली के लिए गया था युवक, शरीर पर थे जलने और चोट के निशान

Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 12:01 PM IST
सार

खेत की रखवाली के लिए गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। किसान का शव खेत में अर्धनग्न हालत में मिला। शरीर पर जलने और चोट के निशान भी थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Farmer semi-naked body found in field in Agra
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह रसूलपुर गांव में खेत पर रखवाली के लिए गए 25 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर जलने के व चोट के निशान भी पाए गए हैं। माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ग्राम रसूलपुर निवासी बाबूलाल का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद्र शनिवार रात्रि अपने खेत पर हो रही सब्जी की फसल की रखवाली के लिए गया था। वहीं पर बनी झोपड़ी में सोता था। रविवार सुबह जब उसका बड़ा भाई गोविंद खेत पर गया तो खेत पर ही एक स्थान पर उसे सुभाष का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


सुभाष के शरीर पर जलने के बाद चोट के निशान भी पाए गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवक की माैत संदिग्ध अवस्था में हुई है। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed