{"_id":"6ab3cf3241e9a417da024b0b","slug":"video-three-injured-in-three-accidents-on-agra-lucknow-expressway-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तीन हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तीन हादसों में तीन घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात से मंगलवार तड़के तक तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पहला हादसा रात करीब सोमवार की 12:30 बजे फतेहाबाद टोल प्लाजा-21 के पास हुआ। लखनऊ पारा चौकी निवासी आशुतोष मिश्रा कार से वसीम, उनके बेटा बली,पत्नी मेहनूर वानो निवासी फतुल्लाहगंज, लखनऊ के साथ जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास कार रोककर तीन वर्षीय वली पुत्र वसीम को टॉयलेट कराने लगे। इसी दौरान आगे खड़ी बस का परिचालक बस को बैक करने लगा। बस की टक्कर कार में लगने के बाद उसका पहिया तीन वर्षीय वली के पैर पर चढ़ गया। इससे वह घायल हो गया। दूसरा हादसा रात करीब 3:30 बजे किलोमीटर 28.500 पर हुआ। कानपुर देहात थाना रसूलाबाद के गांव ब्राह्मण निवासी रवि कुमार साथी मोहित कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रवि घायल हो गया। उधर, तीसरी घटना मंगलवार तड़के 4:20 बजे किलोमीटर 19.400 पर हुई। पिकअप मैक्स चालक शंकर कुमार पुत्र अभिमन्यु निवासी रामनगर जयपुर राजस्थान सहचालक ईशा खान निवासी कैमाशा थाना गोविंदगढ़ अलवर राजस्थान के साथ आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। वाहन खराब होने पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। पिकअप पलट गई। चालक शंकर घायल हो गया। क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा कराया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों हादसों में बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।