{"_id":"6aaadef4e414dc306a0b9a63","slug":"video-thar-occupants-beat-up-car-driver-for-overtaking-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा
परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे कार चालक को ओवरटेक करना भारी पड़ गया। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे पर थार सवार तीन युवकों ने कार रोककर चालक को डिवाइडर पर गिरा दिया और जमकर पीटा। पिटाई से पीड़ित को काफी चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना रकाबगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदिरापुरम निवासी संजीव कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 6:45 बजे वह अपनी कार से परिवार के साथ मेहर सिनेमा में फिल्म देखने जा रहे थे। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे के पास उन्होंने सफेद रंग की थार को ओवरटेक किया। आरोप है कि कार आगे निकलने के बाद थार सवारों ने पीछे से उनकी कार में कट मार दिया और भागने लगे। संजीव ने बताया कि आगे जाकर उन्होंने आरोपियों की गाड़ी को रोक लिया। उसमें सवार युवक-युवतियां नशे में लग रहे थे। कार रोकने पर तीन युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। तीनों ने उन्हें डिवाइडर पर गिराकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।