{"_id":"6ac258739e2fa3ace50dc7b0","slug":"video-tehsil-employee-accused-of-killing-female-friend-and-dumping-her-body-in-river-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसीलकर्मी पर महिला मित्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसीलकर्मी पर महिला मित्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता युवती के मामले में पुलिस ने फतेहाबाद तहसील में तैनात एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। कर्मचारी पर युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की सच्चाई का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आगरा के नूरी दरवाजा क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी गांव के रहने वाले तहसीलकर्मी से दोस्ती हो गई। कर्मचारी वर्तमान में तहसील फतेहाबाद में तैनात है। युवती अक्सर घर से पढ़ाई के लिए आगरा जाने की बात कहकर निकलती थी और फतेहाबाद में किराए के कमरे में कर्मचारी के साथ रुकती थी। करीब पांच माह पहले लेखपाल की शादी हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी को युवती से संबंधों की जानकारी हुई तो विवाद होने लगा। युवती भी लेखपाल पर शादी करने का दबाव बना रही थी। परिजन का आरोप है कि बीती 23 सितंबर को युवती कर्मचारी के कमरे पर आकर रुकी थी। 29 और 30 सितंबर की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती की अचानक मौत हो गई। लेखपाल उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लेखपाल युवती के शव को अपनी कार में रखकर बटेश्वर क्षेत्र में ले गया। वहां युवती के कपड़े और बैग फेंक दिए। युवती के काफी समय तक घर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर पिता थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो जांच फतेहाबाद में तैनात कर्मचारी तक पहुंची। शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवती की मौत और शव नदी में फेंकने की जानकारी सामने आने की चर्चा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।