{"_id":"69143fbabfa5b822390274c8","slug":"video-taj-mahal-on-high-alert-after-red-fort-blast-security-tightened-across-agra-2025-11-12-1762934714","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली धमाके के बाद आगरा में अलर्ट...बढ़ाई गई ताज की सुरक्षा, जगह-जगह चेकिंग; तीन सेक्टर में बंटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली धमाके के बाद आगरा में अलर्ट...बढ़ाई गई ताज की सुरक्षा, जगह-जगह चेकिंग; तीन सेक्टर में बंटा शहर
दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद से जिले में हाई अलर्ट है। ताजमहल और आगरा किला सहित अन्य स्मारकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासताैर पर ताज के पीछे यमुना और मेहताब बाग की तरफ से विशेष नजर रखी जा रही है। शहर को तीन सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुबह-शाम चेकिंग की गई। होटलों को भी खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। मंटोला सहित मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बैठक कर सीओ एलआईयू को भी दिशा-निर्देश दिए।
दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई। आगरा के रहने वाले पप्पू सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इसके बाद से यूपी में अलर्ट है। पर्यटन के लिहाज से आगरा महत्वपूर्ण है। पूर्व में कई बार आतंकी ताज की रेकी भी कर चुके हैं। इसको देखते हुए यहां पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देर रात पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ताजमहल और आगरा किला पहुंचे थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी सिटी सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ताजमहल के पीछे मेहताब बाग की तरफ वाॅच टाॅवर के साथ अलग से सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।