फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Arrested So Far in Protest at CEC gyanesh kumar House Sent to Jail

VIDEO: सीईसी के घर पर प्रदर्शन में अब तक छह गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:56 PM IST
Six Arrested So Far in Protest at CEC gyanesh kumar House Sent to Jail
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर सोमवार को प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने अब तक कांग्रेस के दो पदाधिकारियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से 3 अक्तूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। कांग्रेसियों की पेशी के दौरान दीवानी में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। एसआईआर के विरोध में सोमवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सीईसी के घर के बाहर पहुंच गए थे। घर में उनके माता-पिता रहते हैं। कांग्रेसियों ने घर के गेट पर काले पेंट से अमर्यादित शब्द लिखे थे और जमकर नारेबाजी भी की थी। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। घटना की जानकारी जब तक पुलिस को हुई, तब तक आरोपी भाग गए थे। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सोमवार को ही घेराबंदी कर अनिल यादव और मुकेश धनगर को जेवर टोल से गिरफ्तार कर लिया था। देर रात उनके चार और साथी पकड़ लिए गए। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें हत्या का प्रयास, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसी कई धाराएं लगाई गई हैं। मामले में अनिल यादव, मुकेश धनगर, राजेश, मनोज गाैड़, करण सिंह निषाद, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजा गाैतम नामजद और 20 अज्ञात आरोपी हैं। आरोपियों को मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस सीजेएम सारिब अली की कोर्ट में लेकर पहुंची। आरोपियों की ओर से जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। कोर्ट ने विवेचक को निर्देश दिए कि धारा 109 (1) किन साक्ष्यों के आधार पर लगाई गई है, इसकी 3 अक्तूबर तक विवेचना पूरी कर जवाब दाखिल करें। जेल भेजे गए आरोपियों में पांच मथुरा के हैं। कोर्ट में सुनवाई के दाैरान कांग्रेस नेता भी पहुंच गए। कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस आरोपियों को जेल ले जाने लगी तो पुलिस के सामने ही कांग्रेसी नारेबाजी करने लगे। ये दीवाने कहां चले, जेल चले भाई जेल चले जैसे नारे लगाए। शोर सुनकर कोर्ट के बाहर अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड राधेलाल, नरवल थाने में दी गई भावुक विदाई

30 Sep 2026

कीरतपुर साहिब में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट के बाद घर पर हमला करने के आरोप

ट्रक यूनियन के विवाद को लेकर धरना, दोनों पक्ष आमने-सामने

Video: मामा कॉलोनी में बरसात का पानी बना मुसीबत, स्कूल से घर लौटने के लिए नाव का सहारा

30 Sep 2026

Video: बारूदखाना के एसए अपार्टमेंट में दीवार खड़ी कर जैक के सहारे बिल्डिंग को रोका

30 Sep 2026
विज्ञापन

Video: फिल्म ‘डियर हसबैंड’ के प्रमोशन के दौरान रोहित राजावत और पूर्णिमा शर्मा से बातचीत

30 Sep 2026

सोलन: कांग्रेस ने किया भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार

30 Sep 2026
विज्ञापन

ऊना: बीपीएल पेंशन लाभार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर

30 Sep 2026

बरेली: आंवला में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

30 Sep 2026

अलीगढ़ में केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव 2 अक्तूबर को, तैयारियों में जुटे स्वयंसेवक

30 Sep 2026

Video: रायबरेली में अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए 45 मुकाबले, नोएडा के आकाश बने दंगल केसरी

30 Sep 2026

Video: गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी; सामान निकालकर पड़ोसियों के यहां ली शरण

30 Sep 2026

Video: नामांकन प्रक्रिया आनलाइन किए जाने से नाराज वकीलों ने किया प्रदर्शन

30 Sep 2026

Video: केशव प्रसाद मौर्य बोले- INDI गठबंधन बिखर चुका, ‘सरप्राइज हम देंगे’

30 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं-पुलिस में धक्का-मुक्की

30 Sep 2026

कैथल: 21 किलो गांजा फूल-पत्ती और 1.167 किलो अफीम बरामद, बाइक बंद होने पर पकड़ा गया आरोपी

30 Sep 2026

सोनीपत। प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर ईशापुर खेड़ी के बीपीएल परिवारों ने किया प्रदर्शन

30 Sep 2026

नारनौल। प्राचार्य से अभद्र व्यवहार मामले में अनुदेशक रवि कुमार निलंबित, महिला अनुदेशक से मांगा स्पष्टीकरण

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रिटायर्ड कर्मचारियों ने समाप्त किया पड़ाव, 8वें वेतन आयोग की टीओआर की समीक्षा समेत कई मांगें उठाईं

30 Sep 2026

आंखों में मिर्च डालकर भट्ठा मजदूर से 55 हजार रुपये और मोबाइल लूटास, छह आरोपी गिरफ्तार

कोटकपूरा के मुक्तसर रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे की CCTV फुटेज आई सामने

ऊना: नाै देवियों के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले राजस्थान के लक्ष्मण सिंह; चिंतपूर्णी न्यास की व्यवस्थाएं सराहीं

30 Sep 2026

कांगड़ा: ऐतिहासिक राजा का तालाब की देखभाल का जिम्मा अब नेरना महिला मंडल के हाथों में

30 Sep 2026

कानपुर: पॉश इलाके कृष्णापुरम में लगा गंदगी का अंबार

30 Sep 2026

कानपुर: सीओडी पुल पर उगी झाड़ियां, वाहन सवारों को निकलने में हो रही परेशानी

30 Sep 2026

महर्षि यूनिवर्सिटी में 'हनुमान अंश' की टीम ने स्टूडेंट्स से की बातचीत

30 Sep 2026

वीडियो: शिमला में दिनभर खिली धूप, शाम को हल्के बादलों के साथ छाई धुंध

30 Sep 2026

नो एंट्री में घुसा कैंटर चालक, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोका तो कुचलने का आरोप

30 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जम्मू: रियासी में एक महीने का डिजाइन कोर्स संपन्न, 30 कारीगरों ने सीखी हस्तशिल्प की बारीकियां

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed