{"_id":"6a8c36942db2195e5a04afa2","slug":"video-risk-of-swine-flu-rises-health-department-issues-alert-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कई मरीज मिलने के बाद जिले में भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इलाज और जांच की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही रिस्पांस टीमें भी बनाई जाएंगी। प्रतिदिन आगरा से दिल्ली हजारों लोगों का आना-जाना होता है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। ऐसे में दिल्ली से आने वाले लोगों के इसकी चपेट में आने का खतरा अधिक है। पिछले महीने यहां भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला था। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर इलाज की सुविधा है। अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। यहां आइसोलेशन वार्ड भी बना हुआ है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू श्वसन संबंधी संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलती है। ठंड के साथ तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश और मांसपेशियों-सिर में दर्द और नाक बहना इसके शुरुआती लक्षण हैं। सांस फूलना, सीने में दर्द, होंठ नीले पड़ना और लगातार उल्टी होना गंभीर स्थिति है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।