{"_id":"6ab16f4ec9b69e34e402b809","slug":"video-priest-leg-broken-in-dispute-over-his-removal-from-temple-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में आठ साल से सेवा कर रहे पुजारी दुर्ग सिंह ने दाऊजी इलेक्ट्रिक के मालिक मुकेश और उसके दो बेटों नंदू और राहुल पर पीटकर टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। घटना 5 सितंबर रात करीब 7:40 बजे की है। पीड़ित दुर्ग सिंह ने बताया कि मुख्य पुजारी छोटे लाल दुबे की मौजूदगी में मुकेश ने उसे दीपक उठाने के बहाने बुलाया और मंदिर से हटने को लेकर विवाद किया। आरोप है कि मुकेश ने उसकी बायीं टांग में लात मारकर उसे मंदिर के सामने पटक दिया। इसके बाद नंदू और राहुल के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसमें उसकी बायीं टांग टूट गई और सिर व शरीर में चोटें आईं। भीड़ आती देखकर आरोपी भाग गए। कुछ लोगों ने उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।