Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
श्री गणेश महोत्सव-राधा अष्टमी पर अलीगढ़ के टीकाराम मंदिर में भजन संध्या, पवन बृजवासी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
{"_id":"6ab11f66f51da84672004d0f","slug":"video-shara-ganaesha-mahatasava-rathha-ashhatama-para-algaugdhha-ka-takarama-mathara-ma-bhajana-sathhaya-pavana-bjavasa-ka-bhajana-para-jhama-sharathathhal-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गणेश महोत्सव-राधा अष्टमी पर अलीगढ़ के टीकाराम मंदिर में भजन संध्या, पवन बृजवासी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गणेश महोत्सव-राधा अष्टमी पर अलीगढ़ के टीकाराम मंदिर में भजन संध्या, पवन बृजवासी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
श्री गणेश संस्कार सामाजिक संस्था ने रविवार को अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर में "एक शाम भक्तों के नाम—रंगारंग भजन संध्या" का आयोजन किया। यह आयोजन श्री गणेश महोत्सव और राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक पवन बृजवासी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की मनोहारी झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान इंजीनियर गिर्राज किशोर गुप्ता थे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष योगेश महाजन ने कहा कि भजन-कीर्तन मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। उन्होंने प्रसाद की विशेष व्यवस्था की भी जानकारी दी। इस अवसर पर योगेश महाजन, प्रमोद सेनानी, विजय महाजन, विशाल महाजन सहित कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।